{"_id":"59e8c0f14f1c1b8e698b68be","slug":"121508425969-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक की गोली मारकर हत्या
Updated Thu, 19 Oct 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाली की शाम गोली मारकर शिक्षक की हत्या
0 कार से आए थे हमलावर, ग्रामीणों ने घेरा तो पैदल भागे
0 भीड़ ने जला दी कार, आरोपी फरार, पिता का भी हुआ था कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो
मेजा (इलाहाबाद)। ऐन दीपावली की शाम यमुनापार के मेजा इलाके में कार सवार लोगों ने कहासुनी के बाद सरकारी स्कूल के शिक्षक नरेंद्र शुक्ला (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के घेरने पर हमलावर पैदल भाग गए जिसके बाद लोगों ने कार तोड़कर आग लगा दी। खबर पाकर कई थानों की पुलिस के साथ अफसर वहां पहुंच गए। आरोपियों की तलाश शुरू की गई। वारदात से दीवाली पर शिक्षक के घर में कोहराम मच गया। आशंका है कि कत्ल पुरानी रंजिश में हुआ।
परानीपुर गांव निवासी शिक्षक नरेंद्र शुक्ला की तैनाती मेजा में ही पंदरिया प्राथमिक विद्यालय में थी। नरेंद्र के पिता सत्यनारायण शुक्ला का भी 1982 में कत्ल हुआ था। उनके बड़े भाई अमरेंद्र शुक्ला जिला अदालत में वकालत करते हैं। उन्होंने गांव में ही स्कूल भी खोल रखा है। दीपावली पर बृहस्पतिवार देर शाम करीब साढे़ छह बजे शिक्षक नरेंद्र बडे़ भाई के स्कूल के सामने खड़े थे तभी पड़ोसी गांव के कुछ लोग कार में वहां आए। वे कार से उतरकर नरेंद्र के पास आ गए। उनके बीच कहासुनी होने लगी। तभी अचानक उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकालकर नरेंद्र के सिर पर फायर कर दिया। सिर में गोली धंसने पर नरेंद्र गिरे तो हमलावर भागने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ाया तो हमलावर कार छोड़कर भाग गए। लोगों ने कार तोड़ने के बाद आग लगा दी। वारदात से गांव में खलबली मच गई। बड़े भाई अमरेंद्र शुक्ला समेत परिवार के लोग आ गए। नरेंद्र को उठाकर पहले सीएचसी रामनगर ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने रेफर किया तो शहर में एसआरएन अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बची। कत्ल की खबर पाकर सीओ मेजा भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की गई। दीवाली पर इस वारदात से शिक्षक के परिवार और रिश्ते में कोहराम मच गया। नरेंद्र की पत्नी अपने दोनों बच्चों को सीने से लगाकर रोने-कलपने लगी।