{"_id":"59e278414f1c1b9f678b5c30","slug":"121508014145-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित.....ईश्वर शरण बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशोधित.....ईश्वर शरण बवाल
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित
00000000000000000000000
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बवाल, तोड़फोड़
0 पथराव में दो इंस्पेक्टर समेत एक दर्जन से अधिक पुलिस वाले घायल
0 कई वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी का प्रयास, पुलिस चौकी पर पत्थरबाजी
0 आरएएफ और पुलिस बल ने लाठी भांजकर स्थिति काबू में की
0 दो प्रत्याशियों समेत आठ हिरासत में, उपद्रव करने वालों को चिह्नित किया
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव में मतगणना के बाद भारी हंगामा हो गया। तीन बार मतगणना के बाद छात्र भड़क गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ ही देर में वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो छात्रों ने पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में इंस्पेक्टर कर्नलगंज और शिवकुटी समेत एक दर्जन पुलिसवाले घायल हो गए। कई छात्र भी चुटहिल हुए हैं। छात्रों ने ईश्वर शरण पुलिस चौकी और प्रिजन वैन पर भी हमला किया। आरएएफ और पुलिस बल ने लाठियां भांजकर उपद्रव को काबू में किया। दो प्रत्याशियों समेत आठ लोगों को मौके से पकड़ा गया है। बाकी को चिह्नित किया जा रहा है।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में दोपहर एक बजे मतदान खत्म होने के बाद मतों की गिनती शुरू हुई। शाम चार बजे चुनाव अधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने परिणाम की जानकारी दी, जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनुराग कुमार जायसवाल को 611 एवं प्रशांत पाठक को 608 मत मिले। इस पर प्रशांत ने आपत्ति करते हुए दोबारा मतगणना की मांग की गई। दूसरी बार मतगणना में भी अनुराग बढ़त पर रहे, लेकिन प्रशांत संतुष्ट नहीं हुए और एक बार फिर मतगणना को कहा। इस बीच प्रशांत के समर्थन में क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद राजू शुक्ला भी परिसर स्थित मतदान स्थल पर पहुंच गए। एक बार फिर मतगणना हुई।
उधर बार-बार गिनती से छात्रों का एक वर्ग नाराज हो गया। अध्यक्ष पद के जीते और हारे समर्थकों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। निवर्तमान पार्षद के मतगणना स्थल पर जाने को लेकर अनुराग के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया और दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक -दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें हटाया तो उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। एक गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने पानी डालकर आग पर काबू कर लिया। छात्रों और पुलिस के बीच गुरिल्ला वार शुरू हो गया। छात्र पथराव कर गलियों में भाग जाते, पुलिस भी ढूंढ-ढूंढकर उन्हें लाठियां मारती। इस बीच पथराव में इंस्पेक्टर कर्नलगंज अवधेश प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर शिवकुटी केके शर्मा, सिपाही नरसिंह, परंजय समेत एक दर्जन को चोटें आईं। नरसिंह का सिर फूट गया था। छात्रों ने ईश्वर शरण पुलिस चौकी का ग्लोसाइन बोर्ड तोड़ दिया और प्रिजन वैन पर भी पथराव शुरू कर दिया। गाड़ी के ड्राइवर और सिपाहियों को उसमें से निकलकर भागना पड़ा। इसके बाद आरएएफ और पुलिस वालों ने दौड़ा दौड़ाकर उपद्रवियों को लठियाना शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे बाद स्थिति काबू में आई। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके से दो प्रत्याशियों समेत आठ लोगों को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया था। घायल पुलिसवालों का उपचार कराया गया। कर्नलगंज थाने में देर रात तक छात्रों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
छात्रों की मांग पर तीन बार मतगणना कराई गई। हम यहां तक तैयार हो गए थे कि मजिस्ट्रेट को बुलाकर उनके सामने मतगणना करा दी जाए, लेकिन उपद्रवियों ने बवाल शुरू कर दिया। पुलिसवालों को चोटें आई हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उपद्रव करने वालों को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है। - आनंद कुलकर्णी, एसएसपी इलाहाबाद।