{"_id":"5970d7724f1c1b45018b4806","slug":"121500567410-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पल उतारी और पैदल चलते हुए यमुना में डूब गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चप्पल उतारी और पैदल चलते हुए यमुना में डूब गया
Updated Thu, 20 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चप्पल उतारी और पैदल चलते हुए यमुना में डूब गया
0 बचाने को लोगों ने छलांग लगाई, लेकिन नदी से निकली लाश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
अतरसुइया थाना क्षेत्र में बरगद घाट पर बृहस्पतिवार सुबह अधेड़ उम्र के एक शख्स ने यमुना में डूबकर कर खुदकुशी कर ली। आसपास के लोगों ने उसे डूबते देखा तो छलांग लगा दी, लेकिन बहाव काफी तेज था। पुलिस के पहुंचने के बाद शव बाहर निकाला गया। काफी प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।
बरगद घाट पर सुबह लगभग साढ़े नौ बजे सामान्य दिनों की तरह कुछ लोग नहा रहे थे। उसी समय एक शख्स (45) घाट से पैदल चलते हुए नीचे की ओर बढ़ा तो लोगों ने सोचा कि वह यमुना नदी का पानी माथे पर लगाने जा रहा है। उसने पूरे कपड़े पहने हुए थे। नदी से ठीक पहले उसने चप्पल उतारी और पैदल ही नदी में उतरने लगा तब लोगों का ध्यान उस ओर गया और शोर मचाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की ओर देखा तक नहीं। धीरे-धीरे वह पूरा पानी में चला गया तो कुछ लोग नदी में कूद पड़े। बहाव काफी तेज था। वहां भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को पानी में उतारा गया। शव आगे जाकर बल्लियों में फंस गया था। इंस्पेक्टर अतरसुइया प्रभात यादव ने बताया कि उसकी जेब से ऐसा कुछ नहीं निकला, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती। काफी देर तक शव को इसीलिए घाट पर रखा गया था ताकि कोई पहचान कर ले, लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर पाया तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।