फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बेटी की बरामदगी को भटक रहा पिता

बेटी की बरामदगी को भटक रहा पिता

Tue, 04 Jul 2017 09:35 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
बेटी की बरामदगी को भटक रहा पिता
आठ महीने से बेटी के लिए भटक रहा पिता
विज्ञापन

0 नाबालिग लड़की के अपहरण का केस भी है दर्ज
इलाहाबाद (ब्यूरो)। एक शख्स आठ महीने से अपनी नाबालिग बेटी की तलाश में भटक रहा है लेकिन नामजद एफआईआर तथा अफसरों के आदेश के बावजूद दारागंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। चार रोज पहले पिता ने फिर एसएसपी से गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने लड़की की बरामदगी के लिए कुछ नहीं किया।

दारागंज इलाके की रेहाना (नाम काल्पनिक) का अपहरण पिछले साल दीवाली के दूसरे रोज अपहरण हो गया था। पिता का दावा है कि तब वह 13 साल चार महीने की थी। खोजबीन के दौरान मालूम हुआ कि उसे फतेहपुर बिछुआ जार्जटाउन में रहने वाले सत्यम ने अपनी मां गीता देवी, बहन और बुआ की मदद से अगवा किया था। रेहाना के पिता ने संपर्क किया तो सत्यम की मां ने भरोसा दिया कि उसे सुरक्षित घर पहुंचा दिया जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिर पिता ने उनके खिलाफ दारागंज थाने में केस दर्ज कराया मगर पुलिस ने कुछ नहीं किया। वह बार-बार थाने जाकर फरियाद करते लेकिन पुलिस टरका देती। जून में पिता ने दो बार कप्तान से मिलकर गुहार लगाई तो दारागंज पुलिस को लड़की की बरामदगी का आदेश दिया गया लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed