फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नए पुल से कूदी छात्रा

नए पुल से कूदी छात्रा

Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
नए पुल से कूदी छात्रा
यमुना में कूदकर 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड
विज्ञापन

इलाहाबाद। कीडगंज क्षेत्र स्थित नए यमुना पुल से आर्मी के जवान की बेटी ने जान दे दी। अस्पताल में पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देवरिया के सलीमपुर निवासी राजेश यादव सेना में नायब सूबेदार हैं और उनकी वर्तमान तैनाती सिकन्दराबाद में है। उनका परिवार ओल्ड कैन्ट सरस्वती बिहार कालोनी में रहता है। 14 वर्षीय बेटी अंकिता केन्द्रीय विद्यालय ओल्ड कैन्ट में नौवी की छात्रा थी। सोमवार शाम किसी बात पर नाराज होकर वह घर से निकली और नए यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। मल्लाहों ने उसे बाहर निकाला। जिसके बाद मिलिट्री अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


कस्टम इंस्पेक्टर के घर के बाहर फोड़ा बम
धूमनगंज के न्याय नगर में वाराणसी में तैनात कस्टम इंस्पेक्टर संतोष सिंह के घर के बाहर किसी ने बम फोड़कर दहशत फैला दी। पत्नी छाया सिंह ने बताया कि चार माह पहले ही परिवार इलाहाबाद आया है। सुबह करीब पांच बजे पति ड्यूटी के लिए निकले। जिसके एक घंटे बाद किसी ने घर के बाहर बम फोड़ दिया। वह बाहर निकली लेकिन कोई नहीं दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कील, टेप आदि मिला है। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि माना जा रहा है कि बमबाजी करने वाले वही युवक हैं जिन्होंने ट्रांसपोर्टर के घर पर बमबमबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed