{"_id":"5c310ce2bdec22570d2ddf69","slug":"111546718434-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-उत्तराखंड में चुराते थे बाइक, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी-उत्तराखंड में चुराते थे बाइक, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
शीशगढ़/बरेली। बरेली समेत उप्र के कई जिलों और उत्तराखंड तक से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच लोगों को शीशगढ़ पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से बीस बाइक बरामद की गईं हैं। इनमें से कई बाइकें बरेली से चुराई गई हैं। एक आरोपी रामपुर तो बाकी बरेली जिले के हैं।
पुलिस के मुताबिक रामपुर के खजुरिया थाने के गोदी गांव निवासी कल्बे अली, बिथरी चैनपुर थाने के गांव चंदपुर निवासी अमन, तसलीम और जफर के अलावा नवाबगंज के मोहल्ला कुरैशियान के शाहिद को शनिवार सुबह पकड़ा गया। पूछताछ के बाद अलग-अलग स्थानों से चोरी की बीस बाइक बरामद की गईं। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात संसार सिंह ने बताया कि इनमें पांच बाइक शहर के कोतवाली, बारादरी, इज्जतनगर थाना क्षेत्र से तो एक रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र से चुराई गई हैं, जिनकी रिपोर्ट वहां दर्ज हैं। बाकी बाइक कहां से चोरी की गई हैं, इसका पता करने की कोशिश जारी है। एसओ श्याम सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तारी करने वाली टीम को एसएसपी ने पच्चीस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
चेसिस और इंजन बदलकर बेचते थे
आरोपियों में शामिल कल्बे और तस्लीम बाइक के मिस्त्री भी हैं। दोनों इंजन और चेसिस बदलने का काम करते थे। ताकि उनके पकड़े जाने की गुंजाइश खत्म हो जाए। नंबर प्लेट बदलने और कंप्यूटर की मदद से जाली कागजात बनवाकर अच्छे दामों पर बेच देते थे।