फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सैफई में डॉक्टर पर हमला, ट्रामा सेंटर पर विरोध

सैफई में डॉक्टर पर हमला, ट्रामा सेंटर पर विरोध

Thu, 25 Oct 2018 08:36 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
सैफई में डॉक्टर पर हमला, ट्रामा सेंटर पर विरोध
सैफई में डॉक्टर पर हमले के खिलाफ ट्रामा सेंटर पर प्रदर्शन
विज्ञापन

- हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर जूनियर डॉक्टर आज से करेंगे हड़ताल
- जेडीए ने संभाली आंदोलन की कमान, हाथों में तख्ती लेकर किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सैफई में इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर को लूटने के बाद गोली मारने की घटना से जूनियर डॉक्टर आक्रोशित हैं। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की अगुवाई में डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार शाम ट्रामा सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया। हाथों ने नारे लिखी तख्तियां लेकर हमलावरों की गिरफ्तारी करने को आवाज बुलंद की। जेडीए ने चेतावनी दी है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे।
ट्रामा सेंटर के बाहर हुई सभा में जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि पेट्रोल भराकर रूरल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज संस्थान के गेट पर पहुंचे डॉक्टर विपिन यादव को लूटने के बाद हमलावरों ने तीन गोलियां मारीं। हमला महिला डॉक्टर से छेड़खानी का विरोध करने पर किया। गंभीर रूप से घायल डॉक्टर की बड़ी आंत आधी काटकर निकाल दी गई है। वह वेंटीलेटर पर है।
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि आकस्मिक सेवाओं में 24 घंटे की ड्यूटी के बाद भी असुरक्षा की भावना बनी रहती है। हमलावर मारपीट कर लगभग हर दिन जान से मारने की धमकी देते हैं। मांग के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं दी गई। अब साथी डॉक्टरों के हमलावरों की गिरफ्तारी और ट्रामा सेंटर में सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की जाती तो काम बंद कर दिया जाएगा। शुक्रवार सुबह बैठक के बाद हड़ताल का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में जेडीए के पदाधिकारियों के साथ डॉ. सूरजभान, डॉ. आशीष, डॉ. शिवम, डॉ. दया, डॉ. पंकज, डॉ. राघवेंद्र, डॉ. शशांक, डॉ. प्रमोद, डॉ. आलोक, डॉ. विनोद आदि जूनियर डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed