फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दबंगों ने बंद किया दलितों का रास्ता

दबंगों ने बंद किया दलितों का रास्ता

Mon, 14 May 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने बंद किया दलितों का रास्ता
दबंगों ने दलितों का रास्ता बंद कर दिया। विरोध करने पर मारपीट पर अमादा हो गए। शिकायत के बाद डायल 100 पहुंची जरूर लेकिन पुलिसकर्मी पीड़ितों को ही फटकारने लगे। दबंगों के भय से 6 परिवार के लोग अपने कुनबे के साथ जिलाधिकारी आवास पर इंसाफ मांगने पहुंचे हैं। वे घर जाने से भय खा रहे हैं।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के दांडी निवासी दुलारी, राजेश्वरी, ऊषा देवी, सुशील, शारदा देवी, केशर व सुनीता अपने परिवार के साथ रविवार को जिलाधिकारी आवास पहुंचीं। उनके साथ बच्चे भी थे। जिलाधिकारी से मिलकर इंसाफ मांगने के लिए बच्चों संग गर्मी में पहुंची महिलाओं के चेहरे पर खौफ दिख रहा था। दलित महिलाओं का आरोप था कि गांव के दबंग किस्म के लोग पूर्वजों के जमाने से बने रास्ते को बंद कर दिया है। जिससे उन लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। बिना किसी पैमाइश के आरोपियों ने कंटीले तार से रास्ते को अवरुद्ध करने के बाद अब धमकाना शुरू कर दिया है। शिकायत के बाद डायल 100 मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस उल्टा उन्हीं लोगों को डांटने फटकारने लगी। पुलिस के जाने के बाद आरोपी उन लोगों के घरों के बच्चों को भी घर से बाहर निकलने पर मारने पीटने पर उतारू हो जा रहे हैं। जिलाधिकारी के न मिलने पर सभी महिलाएं बच्चों के साथ शाम तक आवास पर डेरा डाले रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed