फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रिश्वत लेते पकड़ा गया रेलवे का ऑफिस सुपरिटेडेंट

रिश्वत लेते पकड़ा गया रेलवे का ऑफिस सुपरिटेडेंट

Wed, 18 Oct 2017 08:46 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़ा गया रेलवे का ऑफिस सुपरिटेडेंट
रिश्वत लेते पकड़ा गया रेलवे का ऑफिस सुपरिटेडेंट
विज्ञापन

0 रेलवे की विजलेंस टीम ने की डिवीजन के कोचिंग डिपो में कार्रवाई
0 एक रिटायर महिला के पीएफ से जुड़ी फाइल को लेकर मांगे थे रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) इलाहाबाद मंडल के कोचिंग डिपो में कार्यरत एक ऑफिस सुपरिटेडेंट (ओएस) बुधवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। ओएस को रंगेहाथ रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े जाने की कार्रवाई एनसीआर मुख्यालय की विजलेंस टीम ने की। अब संबंधित ओएस के खिलाफ दिवाली बाद रेलवे द्वारा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ ने इसकी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि कोचिंग डिपो से उर्मिला देवी नाम की एक महिला रेलकर्मी रिटायर हुई थी। उसकी पीएफ संबंधी फाइल की विभाग से क्लीयरेंस नहीं हो पा रही थी। मार्च 2016 से उर्मिला इसके लिए विभाग का चक्कर काट रही थी। आरोप है कि फाइल संबंधी काम करने के लिए कोचिंग डिपो में कार्यरत ऑफिस सुपरिटेडेंट ने महिला से रुपये मांगे थे। इसे लेकर पिछले दिनों महिला के बेटे विजय कुमार ने मुख्यालय के विजलेंस विभाग में इसकी शिकायत की। शिकायत को देखते हुए बुधवार को मुख्यालय के चीफ विजलेंस इंसपेक्टर फैजान आदिल, संतोष कुमार रेल सुरक्षा बल के जवानों के साथ कोचिंग डिपो पहुंचे। यहां ओएस को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। विजलेंस ने उसके खिलाफ अपनी रिपोर्ट बनाकर संबंधित विभाग को भेजी है। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि पकड़े गए ओएस का नाम एके गांगुली है। उन्होंने बताया कि एनसीआर में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजलेंस ने जो कार्रवाई की वह सराहनीय है। कहा कि संबंधित ओएस के खिलाफ दिवाली बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed