फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रंगेहाथ पकड़ा गया फर्जी रसीद बुक से जुर्माना लेता रेलकर्मी

रंगेहाथ पकड़ा गया फर्जी रसीद बुक से जुर्माना लेता रेलकर्मी

Thu, 12 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रंगेहाथ पकड़ा गया फर्जी रसीद बुक से जुर्माना लेता रेलकर्मी
रंगेहाथ पकड़ा गया फर्जी रसीद बुक से जुर्माना वसूलने वाला रेलकर्मी
विज्ञापन

0 गाजीपुर-बांद्रा टर्मिलन में यात्रियों की बना रहा था फर्जी रसीद
0 सीनियर डीसीएम ने किया संबंधित टिकट परीक्षक को किया निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) इलाहाबाद मंडल की टीम ने गाजीपुर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस में एक टिकट परीक्षक को फर्जी अतिरिक्त भाड़ा रसीद (ईएफटी) के साथ पकड़ा। संबंधित टिकट परीक्षक फर्जी ईएफटी से ट्रेन में यात्रियों की रसीद बना रहा था। रेलवे के कामर्शियल विभाग की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ने के बाद बुधवार को सीनियर डीसीएम को इसकी रिपोर्ट की। रिपोर्ट मिलने के बाद सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित ने उसे निलंबित कर दिया है।
पिछले कई दिनों से इलाहाबाद मंडल के वाणिज्य विभाग को फर्जी ईएफटी से यात्रियों की रसीद बनाए जाने की शिकायत मिल रही थी। इसमें एक टिकट परीक्षक का नाम सामने आया था। संबंधित कर्मचारी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए मंडलीय अफसरों ने वाणिज्य निरीक्षक रमेश प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इस टीम में शामिल सीआईटी केएम भद्रा, आरएस यादव, आरपीएफ कर्मी कृष्ण कुमार, अवधेश कुमार यादव, राजेश कुमार यात्री बनकर गाड़ी संख्या 19042 गाजीपुर-बंाद्रा टर्मिनल में सवार हुए। गाजीपुर से चलने के बाद ट्रेन मंडियाहू स्टेशन पहुंची तो उसके एस वन कोच में फर्जी ईएफटी पर प्रदीप कुमार मौर्य नाम के टिकट परीक्षक को यात्रियों की रसीद बनाते पकड़ा गया। ईएफटी पर इलाहाबाद की मुहर लगी थी, जबकि संबंधित ट्रेन में इलाहाबाद का स्टाफ जंक्शन से सवार होता है जो आगरा तक जाता है। इस दौरान उसके पास से दो फर्जी ईएफटी बुक और 10875 रुपये बरामद किए गए। जांच टीम ने इसकी रिपोर्ट सीनियर डीसीएम इलाहाबाद को दी तो उन्होंने बुधवार को संबंधित टिकट परीक्षक को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि संबंधित ईएफटी से टिकट परीक्षक 92880 रुपये की रसीद बना चुका था।
विज्ञापन


चार महीने पहले ही ग्रुप डी से पदोन्नत हुआ था टिकट परीक्षक
0 गाजीपुर-बांद्रा टर्मिनल में जिस टिकट परीक्षक को वाणिज्य विभाग की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा वह चार माह पूर्व ही ग्रुप डी से पदोन्नत हुआ था। मूलरूप से जौनपुर निवासी प्रदीप कुमार की पोस्टिंग इलाहाबाद जंक्शन पर थी। मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि वाणिज्य विभाग की टीम के भंडाफोड़ से रेलवे को बड़ी राजस्व हानि से बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
जून माह में वसूला गया 8.30 करोड़ का जुर्माना
0 एनसीआर इलाहाबाद मंडल की ओर से जून माह में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट, गंदगी फैलाने वाले कुल 1.50 लाख यात्रियों को पकड़ा गया। मौके पर इन यात्रियों से 8.30 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed