{"_id":"5a945ea84f1c1b2d068b8deb","slug":"101519673000-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन रलिशन के बाद शादी से किया इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिव इन रलिशन के बाद शादी से किया इनकार
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिव इन रिलेशन के बाद शादी से इनकार, रेप का मुकदमा
चेक चोरी कर साढ़े तीन लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
धूमनगंज क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने लिव इन पार्टनर के खिलाफ रेप, चोरी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पिछले कई सालों से साथ रह रहे थे। कुछ समय पहले युवक ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
धूमनगंज में रहने वाली एक युवती के पति की 11 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसे अपने पति की जगह नौकरी मिल गई। कुछ साल पहले उसका परिचय हरवारा के नारायण साहू उर्फ गुड्डू से हुआ। दोनों की दोस्ती बढ़ी और गुड्डू युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा। उसने वादा किया था कि जल्द शादी कर लेगा। धीरे-धीरे समय बीतता गया लेकिन गुड्डू ने शादी का वादा पूरा नहीं किया। युवती का आरोप है कि कुछ समय पहले गुड्डू ने उसके घर से चेक बुक चुरा ली और धीरे धीरे कर अपने खाते में साढ़े तीन लाख ट्रांसफर कर दिए। इस बात की जानकारी युवती को हुई तो उसने गुड्डू से पूछा। वह धमकी और मारपीट पर उतर आया और शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने उसके खिलाफ रविवार को तहरीर दी। इंस्पेक्टर धूमनगंज कमलेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।