फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 hookahs in the hotel, holding three domestic gas cylinders

होटल में 10 हुक्का, तीन घरेलू गैस सिलेंडर पकड़े

Fri, 04 Aug 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 04 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
10 hookahs in the hotel, holding three domestic gas cylinders
हुक्का बार - फोटो : demo pics
हुक्का बार के खिलाफ  अभियान में पुलिस को सिविल लाइंस स्थित फायर एंड फ्लेम होटल में छापा मारकर दस हुक्का और उनमें इस्तेमाल होने वाला तंबाकू (फ्लेवर) बरामद कि या है। विस्तार से इस होटल में चेकिंग की गई तो तीन घरेलू सिलेंडरों का कामर्शियल इस्तेमाल होते हुए मिला। जिसे पुलिस ने गंभीर अपराध मानते हुए आपूर्ति विभाग की टीम बुला ली। देर रात में आपूर्ति विभाग की टीम की ओर से होटल मालिक सहित चार लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति के लिए फाइल डीएम को भेज दी है। छापे में होटल मालिक सहित चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गुरुवार रात सिविल लाइंस श्रीश चंद्र ने पुलिस बल को साथ लेकर हुक्का बार के खिलाफ अभियान चलाया। हाईकोर्ट के पास एक पेट्रोल पंप के निकट फायर एंड फ्लेम होटल में पुलिस बल के साथ सीओ सिविल लाइंस ने छापा मारा। यहां पर हुक्का पीते हुए युवक और युवतियां मिले। कई नाबालिग भी हुक्का पीते मिले, जिनको अभिभावक बुलाकर सौंप दिया गया। होटल से काफी मात्रा में तंबाकू और फ्लेवर मिला है। यहां पर तीन घरेलू सिलेंडर मिले। जिनको जब्त कर गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान वहां एक वकील और कई रसूकदार लोगों ने सीओ से कुछ ले देकर छोड़ने की बात कहीं तो वह भ़ड़क गए। उसी समय सीओ ने डीएसओ और वाणिज्यकर विभाग की टीम बुलाकर घरेलू गैस सिलेंडर सपुर्दगी में दिलवाए। डीएसओ ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक इस्तेमाल करने पर होटल मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7  में कार्रवाई के लिए फाइल डीएम के पास भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed