{"_id":"dfa379dbe34d5bc8d63cfc82045362e7","slug":"-hindi-news-230","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPEd university student, killed the girl slap","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
MPEd university student, killed the girl slap
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार दिन में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना हुई। एमपीएड के छात्र आलोक सिंह ने विभाग की ही एक छात्रा को थप्पड़ जड़ दिए। उसने छात्रा को भद्दी-भद्दी गाली देने के साथ अश्लील हरकत भी की। इतना ही नहीं उसने छात्रा को फोन पर जान से मारने तथा चेहरे पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी।
गौर करने वाली बात यह है कि छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर परिसर में इन दिनों गहमागहमी का माहौल है। भारी संख्या में फोर्स भी मौजूद रही। इसके बावजूद छात्र थप्पड़ मारने के बाद भागने में सफल रहा। छात्रा ने विभागाध्यक्ष और चीफ प्रॉक्टर से लिखित शिकायत की। छात्रा की ओर से कर्नलगंज थाना में कई धाराओं में एफआईआर लिखाई गई है।
घटना दिन में दो से ढाई बजे के बीच की है। विभागाध्यक्ष डॉ.डीसी ने इसी साल शुरू एमपीएड प्रथम वर्ष की पहली क्लास ली। इसके बाद क्लास से निकले आलोक सिंह नामक छात्र ने विभाग में ही बीपीई की छात्रा से अपनी बात मनवाने के लिए जबरदस्ती शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर उसने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। गाली भी दी। छात्रा के शोर मचाने पर वह भाग गया लेकिन फोन से लगातार धमकी देता रहा। इससे छात्रा दहशत में है। उसने 100 नंबर पर भी फोन किया। विभागाध्यक्ष ने बताया कि फोन पर मिली धमकी को टेप किया गया है।
विज्ञापन
विभागाध्यक्ष के साथ पहुंची छात्रा ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत की। इसके बाद वे कर्नलगंज थाना गए। छात्रा की तहरीर पर छात्र के खिलाफ यौन उत्पीड़न की धारा 354-ए-1 समेत कई अन्य धाराओं में एफआईआर लिखी गई है। इस दौरान विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष डॉ.डीसी लाल का कहना है कि छात्र के खिलाफ नियमानुसार निष्कासन की कार्रवाई की जा सकती है। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आरके उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिली है। छात्र को नोटिस भेजा जाएगा कि वह 48 घंटे के भीतर उपस्थित हो।