फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crime: The infamous Jackie gang stole the jewels and cash of the judge's relative

Crime : कुख्यात जैकी गैंग ने चुराए थे जज के रिश्तेदार के गहने-नकदी

Wed, 18 May 2022 07:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 May 2022 07:50 AM IST
सार

12 मई को वारदात के बाद से ही न सिर्फ पुलिस बल्कि एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह खुद भी इस मामले में लगे हुए थे। खुलासे केलिए कुल पांच टीमें लगाई गईं थीं। उन्होंने वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के जरिए चार बदमाशों को चिह्नित कर लिया।

विज्ञापन
Crime: The infamous Jackie gang stole the jewels and cash of the judge's relative
Arrested - फोटो : Amar ujala

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम में लाखों की हाईप्रोफाइल चोरी की वारदात मप्र के कुख्यात जैकी गैंग ने अंजाम दी थी। इसी अंतराज्यीय गैंग ने होटल से हाईकोर्ट जज के भाई के गहने-नकदी व अन्य सामान उड़ाए थे। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। साथ ही चोरी गए हीरों के हार समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
 

12 मई को वारदात के बाद से ही न सिर्फ पुलिस बल्कि एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह खुद भी इस मामले में लगे हुए थे। खुलासे केलिए कुल पांच टीमें लगाई गईं थीं। उन्होंने वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के जरिए चार बदमाशों को चिह्नित कर लिया। सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर एसआई राकेश चंद शर्मा, अभय चंद व एसओजी टीम ने उक्त चारों समेत गिरोह के कुल पांच सदस्यों को पोलो ग्राउंड के पास से पकड़ा गया।

विज्ञापन



सख्ती से पूछताछ में पता चला कि सभी एमपी राजगढ़ के कुख्यात जैकी गैंग के सदस्य हैं और उन्होंने ही कान्हा श्याम होटल में चोरी की थी। बाद में इनकी ही निशानदेही पर हीरों के हार का सेट, अंगूठी, पेंडेंट सेट, चांदी की पायल, आई फोन, अल्टो कार, सात मोबाइल फोन, दो तमंचा व कारतूस भी बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुए गिरफ्तार
1- जैकी कुमार सांसी निवाीस कड़िया बोड़ा राजगढ़ मप्र
2- कुनाल कुमा निवासी उपरोक्त
3- कोहिनूर सांसी निवासी उपरोक्त
4- संतोष कुमार सांसी निवासी उपरोक्त
5- रामू पटल निवासी चकरघुनाथ नैनी
फरार
1- बीना बाई निवासी कड़िया, बोड़ा राजगढ़ मप्र
2- संगीता निवासी उपरोक्त
3- राजेंद्र कुमार निवासी उपरोक्त
4- भूपेंद्र सिंह उर्फ पंकज निवासी चकरघुनाथ नैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed