फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crime news

अधिवक्ता पर हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Aug 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Crime news
Crime news - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ता अरुण शुक्ला पर हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आकाश शर्मा नाम के इस आरोपी को नैनी से गिरफ्तार किया गया। कर्नलगंज पुलिस को पूछताछ में उसने दो अन्य साथियों के भी नाम बताए हैं।
विज्ञापन

एडीए कॉलोनी नैनी के रहने वाले अधिवक्ता अरुण पर एक दिन पहले जिला कचहरी परिसर में हमला किया गया था। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। उधर, भागते वक्त एक हमलावर रितिक कुशवाहा को वकीलों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले में तीन नामजद व अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। नामजद आरोपियों में सुरेश कुमार, नागेश कुमार पांडेय व मैनेजर निवासी लोहरी, करछना शामिल हैं। पुलिस रितिक को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश में लगी थी। उधर, अधिवक्ता अरुण ने तबियत में सुधार के बाद चार अन्य आरोपियों के नाम पुलिस को बताए, जिनमें रितिक के अलावा आकाश निवासी नैनी, अर्पित पांडेय व मोहित पांडेय निवासी कौंधियारा शामिल थे। देर रात पुलिस ने नैनी में दबिश देकर आकाश को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पूछताछ में वह भी यही कहता रहा कि वह दोस्तों के कहने पर कचहरी गया था। कर्नलगंज इंस्पेक्टर अरुण त्यागी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी भी है अधिवक्ता
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में नामजद मुख्य आरोपी नागेश पांडेय भी अधिवक्ता है। वह जिला कचहरी मेें वकालत कर चुका है। यही नहीं वह मुकदमा दर्ज कराने वाले अरुण शुक्ला का जूनियर रह चुका है। हालांकि बाद में वह किसी अन्य के साथ प्रैक्टिस करने लगा था। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि अब तक की जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। जिसमें पहले भी मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed