फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

मारपीट में घायल किसान ने दम तोड़ा, हत्या का मुकदमा

Thu, 15 Aug 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime news
crime news - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज/कौंधियारा। कौंधियारा के कोल्हुआ गांव में सात अगस्त को पड़ोसियों के हमले में घायल किसान अशोक पाल की इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। पोस्टमार्टम में देरी पर पूर्व सांसद रेवतीरमण सिंह मर्चरी पर समर्थकों संग धरने पर बैठ गए। बाद में रात में ही पीएम कराए जाने के आश्वासन पर वह शांत हुए। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम के संबंध में कार्रवाई जारी थी। उधर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोल्हुआ गांव का रहने वाला अशोक पाल किसान था। सात अगस्त को पड़ोस का रहने वाला सियाराम पांडेय पोल से बिजली का ताल अपने घर तक ले जा रहा था। अशोक का घर पोल और सियाराम के घर के बीच में पड़ता है। सियाराम उसके घर के ऊपर से तार ले जाने लगा तो अशोक ने विरोध किया। कहा कि तार से घर पर खतरा हो सकता है। वह घर के पीछे से तार ले जाए। इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। सियाराम के समर्थन में शिवराम तिवारी आदि भी आ गए। उन्होंने लाठी डंडों से पीटकर अशोक को अधमरा कर दिया। सिर में लाठी के वार से वह बेहोश हो गया था। घर वाले रोते बिलखते हुए अस्पताल ले गए जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ कौंधियारा ने बताया कि अशोक की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर देर होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजन आक्रोशित हो उठे। उधर मामले की जानकारी पर पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह समर्थकों संग पहुंचे और मर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। सूचना पर पहुंचे एसपी यमुनापार दीपेंद्रनाथ चौधरी ने प्रशासनिक अफसरों से बात कर रात में ही पोस्टमार्टम कराए जाने का आश्वासन दिया, तब जाकर पूर्व सांसद धरना खत्म करने को राजी हुए। एसपी यमुनापार ने बताया कि प्रशासनिक अफसरों से बात कर पोस्टमार्टम रात में ही कराया जा रहा है। तीन नामजद में से एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोनों की तलाश की जा रह ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed