{"_id":"5d9506178ebc3e93a170c74d","slug":"crime-meerganj-news-bly3785360134","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमवर्क नहीं किया तो शिक्षक ने पांचवीं की छात्रा को बेल्ट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमवर्क नहीं किया तो शिक्षक ने पांचवीं की छात्रा को बेल्ट से पीटा
Thu, 03 Oct 2019 06:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
beaten student
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमवर्क न करने पर प्राइमरी स्कूल के शिक्षक इस कदर आपा खो बैठे कि पांचवीं की छात्रा की क्लास में ही बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। छुट्टी के बाद रोती हुई छात्रा घर पहुंची तो परिजन शरीर पर पड़े नीले निशान देख भड़क गए। स्कूल पहुंचे तो शिक्षक ताला डालकर घर जा चुके थे। इसके बाद उन्होंने मीरगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव दुयोरिया अब्दुल्लागंज के जकी अहमद के मुताबिक उनकी बेटी निशी गांव के ही प्राइमरी स्कूल में 5वीं में पढ़ती है। उसे कई दिन से बुखार आ रहा था, इस वजह से होमवर्क नहीं कर पाई थी। मंगलवार को स्कूल गई तो शिक्षक फहीम अहमद उसका होमवर्क पूरा न देखकर इस कदर भड़क गए कि निशी को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। क्लास के दूसरे बच्चों ने बताया कि शिक्षक इस कदर गुस्से में थे कि निशी के बुरी तरह चिल्लाने के बावजूद उन्होंने पीटना बंद नहीं किया।
छुट्टी के बाद निशी जब रोती हुई घर पहुंची तो मां के पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। मां ने देखा तो उसके शरीर और पैरों नीले निशान पड़े हुए थे। इसके बाद छात्रा के परिजन ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे, लेकिन तब तक शिक्षक स्कूल बंद कर जा चुके थे। इसके बाद उन्होंने मीरगंज थाने पहुंचने मामले की तहरीर दी। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को भी शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन
बच्ची क्लास में शोर कर रही थी। उसे ऐसा करने से मना किया लेकिन उसकी शैतानियां जारी रहीं, जिस पर उसके एक-दो थप्पड़ मार दिए थे। बेल्ट और डंडे से पीटने का आरोप गलत है। मुझे राजनीति के तहत झूठा फंसाया जा रहा है - फहीम अहमद, आरोपी शिक्षक
बच्चों को स्कूल में पीटना गैरकानूनी है। बीएसए को शिकायती पत्र की प्रति भेज दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। - शेर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मीरगंज