फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

ट्रक ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, छह बच्चे घायल

Sun, 18 Aug 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहगंज पश्चिमी। हाईवे पर चौराहे पार कर रही स्कॉलर इंटर नेशनल स्कूल की वैन को रामपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वैन में बैठे आधे दर्जन बच्चे घायल हो गए। मौके पर पहुंचे दुकानदार और राहगीरों ने बच्चों को क्षतिग्रस्त वैन से निकालकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्रथम उपचार के बाद सभी बच्चे अभिभावकों के साथ चले गए। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची दोनों वाहन चालक आपस में समझौता करके चले गए।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास स्थित स्कॉलर इंटर नेशनल स्कूल में आसपास के क्षेत्र से वैन और बसों से बच्चे आते है। शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे नवोदय विद्यालय के शिक्षक की कक्षा दो में पढ़ने वाली बेटी शमाब्या, कक्षा दो के छात्र नरेंद्र कुमार, केसौपुर निवासी कक्षा छह के छात्र आरिस खान, कक्षा सात की छात्रा मनरूप कौर और गांव मढ़ौली निवासी स्कूल मैनेजर की एनसी में पढ़ने वाली बेटी शोभना आदि बच्चे स्कूल वैन से विद्यालय जा रहे थे। वैन भूड़ मढ़ौली का धर्मेद्र चला रहा था। जैसे ही वैन कस्बा के पश्चिम बाईपास चौराहे पर पहुंचकर हाईवे को पार कर रही थी रामपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वैन में बैठे बच्चे चीखने लगे। चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के दुकानदार और राहगीरों ने आनन फानन में बच्चों को निकाला और पास में ही एक मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया। केसौपुर निवासी आरिस खान के हाथ पैर और सिर में चोट लगने से वह गंभीर था, जिसके कारण उसके पिता उसको बरेली इलाज के लिए ले गए। स्कूल मैनेजर गोपाल कुमार, प्रधानाचार्य सीबीएस तोमर ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का इलाज कराया था। वैन और ट्रक के चालकों ने पुलिस के पहुंचने से पहले आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed