फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

देवी देवताओं पर अश्लील टिप्पणी से भाजपाइयों में आक्रोश

Fri, 09 Aug 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
शाही। फेसबुक पर देवी देवताओं पर अश्लील टिप्पणी से गुस्साए भाजपाइयों ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के शाही मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शाही के मोहल्ला आजादनगर का दानिश जमीर काफी समय से सनातन धर्म और हिंदू समाज के देवी देवताओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी फेसबुक पर लिखता रहा है। कई बार इसको मौखिक रूप से इस तरह की टिप्पणियां करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। 6 अगस्त को रात 11:40 पर दानिश ने अपनी फेसबुक आईडी से हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ तमाम अश्लील टिप्पणियां लिखीं। आरोप है कि वह खुलकर शरीर में जान रहने तक पाकिस्तान का साथ देने की बात कहता है। अनुच्छेद 370 हटाने का केंद्र सरकार का जबरदस्त विरोध करता रहा है। समझाने पर उग्रता के साथ आगबबूला हो जाता है। अश्लील टिप्पणी लगातार लिखते रहने से हिंदू समाज में आक्रोष है और मानसिक आघात पहुंच रहा है। अन्य कई भाजपा नेताओं के साथ अनूप सिंह थाने पहुंचे और थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान को फेसबुक आईडी से किए गए कमेंट्स दिखाए। पुलिस ने धारा 295 ए और आईटी एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजने की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed