{"_id":"586aa4814f1c1b0b52158cbb","slug":"crime-inkaseruwa-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से गायब युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से गायब युवक का मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से गायब चल रहे युवक का शव सोमवार सुबह गांव में ही गड्ढे में मिला। शव के बगल में ही शराब की एक बोतल पड़ी हुई थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को खबर दी।
रानीगंज थाना क्षेत्र के शक्तिदयालपुर कसेरुआ गांव निवासी रमेश हरिजन उर्फ वकील (35) पुत्र बचई बीते शनिवार को घर से गायब हो गया था। रविवार को उसकी पत्नी शीला अपनी बहन के घर चली गई। माता-पिता रमेश की खोज कर रहे थे। सोमवार सुबह उसका शव गांव से चार सौ मीटर दूर स्थित एक गड्ढे में ग्रामीणों ने देखा। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के बगल शराब की खाली बोतल भी पड़ी थी। हालांकि रमेश के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।