{"_id":"586ff20c4f1c1b3d081590ef","slug":"crime-in-kutchery-lock-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकअप में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकअप में हंगामा
इलाहाबाद, ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी लॉकअप में शुक्रवार शाम लगभग चार बजे बंदियों की मारपीट की खबर से खलबली मच गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर इंस्पेक्टर कर्नलगंज और कटरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। लॉकअप में बंदी से मुलाकात को लेकर हंगामा हुआ था।
कचहरी लॉकअप में एक बंदी से मिलने के लिए कुछ लोग पहुंचे। सुरक्षा में लगे सिपाहियों ने बंदी से मिलने से रोका तो वे भड़क गए। इस बाद को लेकर पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच कहासुनी होने लगी। शोरगुल सुनकर भीड़ जुट गई। बंदी शोर मचाने लगे। हंगामा होते देख वकीलों की भीड़ जुट गई। विवाद बढ़ता देख मामले की सूचना कंट्रोल को दी गई। सूचना पाकर इंस्पेक्टर कर्नलगंज मनोज तिवारी, कटरा चौकी प्रभारी संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर हंगामा शांत कराया। इंस्पेक्टर मनोज तिवारी ने बताया कि हंगामा करने वाले की पहचान हो गई। वह वकील है। बार पदाधिकारियों से उसकी शिकायत की जाएगी।