{"_id":"5873eea24f1c1ba16bba8541","slug":"crime-in-city-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस
इलाहाबाद, ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है, उनमें मिठाई की दो दुकानें ओर एक डेयरी शामिल है। इसके अलावा कुछ खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए गए हैं।
विभाग के अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने कटर स्थित जालान फूड स्टोर और मंगरैल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। इसके अलावा मम्फोर्डगंज स्थित सौरभ डेयरी में छापा मारा गया और गंदगी पाए जाने पर डेयरी संचालक को नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेश कुमार की टीम ने गोविंदपुर स्थित घोष स्वीट का निरीक्षण किया और गंदगी पाए जाने पर नोटिस जारी किया। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋचा पांडेय की टीम ने ऊंटखाना सलोरी स्थित यादव स्वीट्स का निरीक्षण करते हुए मौके पर गंदगी पाए जाने पर सुधार के लिए नोटिस जारी किया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।