फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CPO - SI -16 SSC exam canceled

एसएससी की सीपीओ-एसआई परीक्षा-16 निरस्त

Fri, 25 Mar 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 25 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
CPO - SI -16 SSC exam canceled
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 20 मार्च को हुई  दिल्ली पुलिस सब इंसपेक्टर, सीपीओ-एसआई एवं सीआईएसएफ में एएसआई की परीक्षा-2016 निरस्त कर दी है। आयोग ने प्रश्नपत्र आउट होने की सूचना पर मामले को स्वत: संज्ञान लेते हुए परीक्षा निरस्त करने के साथ नई परीक्षा की तिथि पांच जून घोषित की है। आयोग की ओर से पांच जून को सीपीओ-एसआई दूसरे चरण की परीक्षा होनी थी। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 20 मार्च को हुई परीक्षा में दोपहर बाद हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट होने की सूचना मिलने पर आयोग ने दोनों पालियों की परीक्षा निरस्त कर दी है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 20 मार्च को हुई परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एसएससी की ओर से हुई इस परीक्षा में पूरे देश में लगभग सात लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 50 फीसदी ही शामिल हुए थे। इस प्रकार अब दोबारा परीक्षा में लगभग साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि उनके रीजन में 1.73 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें आधे परीक्षा में शामिल हुए थे। अब दोबारा होने वाली परीक्षा में 87 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed