फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Covid investigation of seven thousand people, 48 new positives, one dead

सात हजार लोगों की कोविड जांच, 48 नए पॉजिटिव, एक की मौत

Tue, 29 Dec 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Covid investigation of seven thousand people, 48 new positives, one dead
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए सोमवार को 7080 लोगों की कोविड जांच की गई। 24 घंटे में 48 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 94 लोगों ने कोरोना को मात दी। उपचार के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक सोमवार को संक्रमण मुक्त हुए 94 लोगों में 12 लोगों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 82 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए। जिले में होम आइसोलेशन में अब तक 20474 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले के कुल संक्रमितों 28275 में से अस्पतालों में भर्ती 6825 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब तक 372 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या पांच महीने के पहले वाले स्तर 604 पर पहुंच गई है। यह बात राहत वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएन के डॉक्टर, एक वार्ड ब्वाय, पीडब्ल्यूडी के जेई संक्रमित

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक सोमवार को संक्रमित होने वालों में एआरएन अस्पताल सर्जरी विभाग के एक डॉक्टर, सैंपलिंग करने वाले एक एमएमयू, एक वार्ड ब्वाय भी शामिल हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के एक जेई, तीन अधिवक्ताओं, यस बैंक सिविल लाइंस के सहायक प्रबंधक की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं इफ्को के डेटा इंट्री ऑपरेटर, दो शिक्षक, एक निजी शिक्षण संस्थान के मालिक भी संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed