फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Covid: Do not panic at all our immunity is stronger than that of China, IMA President Sahajanand said

Covid : कतई घबराएं नहीं, चीन वालों से अधिक मजबूत है हमारी इम्युनिटी, आईएमए के अध्यक्ष सहजानंद बोले

Tue, 27 Dec 2022 06:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 27 Dec 2022 06:32 AM IST
सार

सोमवार को आईएमए के 97वें राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन आईएमए नाटकॉन 2022 में शामिल होने आए डॉ.सिंह ने कहा, भारत में हुआ टीकाकरण बेहद प्रभावशाली है। जिन लोगों ने बूस्टर डोज लिया है, उन पर इसका कोई असर नहीं होगा।

विज्ञापन
Covid: Do not panic at all our immunity is stronger than that of China, IMA President Sahajanand said
आईएमए अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सहजानंद प्रसाद सिंह का कहना है कि कोरोना ओमिक्रान के सब वैरिएंट बीएफ.7 को लेकर ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। देश के लोगों की हाईब्रिड इम्युनिटी बन गई है। ऐसे में देश में सब वैरिएंट का कोई खास असर नहीं दिखेगा। चीन वालों की अपेक्षा हमारी इम्युनिटी अधिक बेहतर है। 

विज्ञापन


सोमवार को आईएमए के 97वें राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन आईएमए नाटकॉन 2022 में शामिल होने आए डॉ.सिंह ने कहा, भारत में हुआ टीकाकरण बेहद प्रभावशाली है। जिन लोगों ने बूस्टर डोज लिया है, उन पर इसका कोई असर नहीं होगा। हालांकि जरूरी है कि इससे बचाव के लिए एहतियात बरतें। भीड़ भाड़ वाले स्थान पर मास्क का प्रयोग करें, हाथ धोते रहे, खांसी, सर्दी होने पर डॉक्टर की सलाह लें।

विज्ञापन

सोमवार को हुई जूम मीटिंग में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ नए वैरिएंट से बचाव पर हुई चर्चा के दौरान डॉ.सहजानंद ने कहा, ओमिक्रान के नए सब वैरिएंट बीएफ.7 का कोई खास असर होने की संभावना नहीं है। देश में अलग-अलग वैरिएंट के कारण लोगों में हाईब्रिड इम्युनिटी बन गई है। ऐसे में नया वैरिएंट अधिक खतरनाक नहीं होगा। अगर कोई संक्रमित होता है, तो कफ और फीवर होगा। 

आईएमए के फाइनेंस सचिव डॉ.अनिल गोयल बोले, नए वैरिएंट से बचाव के लिए जरूरी है कि हम अलर्ट मोड पर रहें। हैंड हाईजीन का ध्यान रखें और जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, उसे लगवा लें। जहां तक चीन की बात है, तो वहां पर सरकार की ओर से कई गलत कदम उठाए गए। वहां पर लॉकडाउन के बाद सभी चीजों को एक साथ खोल दिया गया।

वहीं दूसरी ओर अपने देश में चरणबद्ध तरीके से चीजें खोली गईं। इससे लोगों में हाईब्रिड इम्युनिटी बन गई। इसके अलावा टीकाकरण बेहद प्रभावशाली तरीके से हुआ। किंगजार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रो.डॉ. सूर्यकांत बताते हैं, देश में चार टीके कोरोना से बचाव के लिए आए,जो कारगर साबित हुए हैं। अगर किसी को कोरोना होता है, तो वह भाप ले।  

इसके अलावा अब भी जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया है, वह करा लें। जिन्हें इंजेक्शन से डर लगता है, उनके लिए इंट्रा नेजल वैक्सीन भी आ गई है। इसे माह में दो बार लेना रहेगा। भारत सरकार के साथ हुई बैठक में जो संकेत मिले हैं। उसके हिसाब से इसका दाम 100 रुपये के करीब होगा। ऐसे में भारत में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed