फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Covid: Be extremely careful for ten days, precaution is necessary even if you have been vaccinated

Covid : दस दिन बेहद रखें सावधानी, टीका लगा है तो भी एहतियात जरूरी

Mon, 05 Apr 2021 12:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Apr 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Covid: Be extremely careful for ten days, precaution is necessary even if you have been vaccinated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
होली से पहले मुंबई समेत अन्य प्रदेशों से यहां आने लोगों की बढ़ती संख्या ही कोरोना संक्रमण के प्रसार का कारण बनी है। स्वास्थ्य विभाग की आरआरटी टीमों ने संक्रमितों के घर जाकर जो जानकारी जुटाई है, उससे यह तथ्य प्रमाणित हो रहा है। इसलिए अभी दस दिन बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, इन दिनों में संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ प्रभाकर राय ने बताया कि कोरोना टीका लगाने के बाद भी संक्रमण से बचाव के एहतियात बरतने की जरूरत है। फिलहाल हर किसी को 
अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, बाहर से आने पर हाथ धुलने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने के साथ उचित दूरी बनाए रखने को अभ्यास में शामिल करना होगा।
कोविड जांच के नोडल एसीएमओ डॉ एके तिवारी के मुताबिक स्टेशनों और बस अड्डों पर होली से पहले आए लोग जांच से बचते रहे। उनके घर पहुंचने फिर बाजार जाने से संक्रमण का प्रसार हुआ।
विज्ञापन


अब जांच टीमों के सामने यह सच आ रहा है। बाहर से आए लोगों के संपर्कियों की तलाश कर जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से  बचाव को जागरूकता जरूरी है। लोगों को खुद बचाव के उपाय करने होंगे। खांसी, बुखार, सर्दी-जुकाम या सांस फूलने पर कोविड जांच कराने से हिचक न करें। जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर कोविड या अन्य बीमारियों का इलाज किया जाना ज्यादा हितकर होगा। साथ ही मानसिक निश्चिंतता भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed