फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Court records will Dijitlaij

डिजिटलाइज होंगे हाईकोर्ट के रिकार्ड

Tue, 27 Jan 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Jan 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Court records will Dijitlaij
 पेपर लेस कोर्ट की ओर एक कदम आगे बढ़ाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सभी रिकार्ड का डिजिटलाइजेशन शुरू कर दिया है। शासन से इसके लिए 80 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। एक साल में एक करोड़ पेज डिजिटलाइज करने का लक्ष्य है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि चीफ जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड ने यह जानकारी अधिवक्ताओं को दी। चीफ जस्टिस ने कहा कि संस्था का हित उनके लिए सर्वोच्च है और इससे कोई समझौता नहीं हो सकता है। अधिवक्ताओं की कोई भी समस्या ऐसी नहीं है जिसका कोई हल नहीं निकले।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर न्यायमूर्ति अरविंद त्रिपाठी ने भी बार को संबोधित किया। उन्होंने बार के सदस्य और पदाधिकारी के रूप में बिताए गए समय को याद किया। महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने वकीलों से अपील की हाईकोर्ट का गौरव फिर से वापस लाने की आवश्यकता है। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से तकनीक से जुड़ने की अपील की। समारोह में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, एके ओझा, उत्तरा शर्मा, अभिषेक चौहान और राजीव शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कंदर्प नारायण मिश्र और पूर्व महाधिवक्ता स्व. एसएमए काज़मी के चित्रों का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed