फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Court: Hearing postponed in the case of executive officer accused of embezzlement of crores of rupees

कोर्ट : करोड़ों रुपये गबन के आरोपी अधिशासी अधिकारी के मामले में टली सुनवाई

Fri, 11 Feb 2022 01:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Feb 2022 01:23 AM IST
सार

विपक्षी अधिशासी अभियंता पर आरोप है कि वह प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात रहने के दौरान करोड़ों रुपये के घोटाले हुए हैं। मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर जांच हो चुकी है और अधिशासी अभियंता केखिलाफ आदेश भी पारित हो चुका है लेकिन प्रशासनिक साठगांठ की वजह से उसकेखिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Court: Hearing postponed in the case of executive officer accused of embezzlement of crores of rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के कई जिलों की नगर पंचायतों में तैनात करोड़ों रुपये घोटाले के आरोपी अधिशासी अधिकारी के  खिलाफ जनहित याचिका के मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई है। कोर्ट इस मामले में अगले हफ्ते सुनवाई करेगी। द इंडियन काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स की जनहित याचिका पर बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति प्रीतींकर दिवाकर और न्यायमूर्ति डॉ. योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ सुनवाई कर रही थी।

विज्ञापन




विपक्षी अधिशासी अभियंता पर आरोप है कि वह प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात रहने के दौरान करोड़ों रुपये के घोटाले हुए हैं। मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर जांच हो चुकी है और अधिशासी अभियंता केखिलाफ आदेश भी पारित हो चुका है लेकिन प्रशासनिक साठगांठ की वजह से उसकेखिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। वह 2019 में बांदा जिले से सेवानिवृत्त हो चुका है। याची के अधिवक्ता जितेंद्र कुमार चक्रवर्ती उपस्थित हुए। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगले हफ्ते का समय निर्धारित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed