{"_id":"697f48cc6327e6c615005559","slug":"court-10-years-rigorous-imprisonment-to-juvenile-offender-for-raping-a-minor-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Court : नाबालिग से दुष्कर्म के बाल अपचारी को 10 साल कठोर कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Court : नाबालिग से दुष्कर्म के बाल अपचारी को 10 साल कठोर कारावास
Sun, 01 Feb 2026 06:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:06 PM IST
सार
राजस्थान निवासी बाल अपचारी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। बचाव पक्ष की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ डिफेंस कौंसिल ने तर्क दिया कि दोषी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के बाल अपचारी को 10 साल कठोर कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया। यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया ने विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो विनय कुमार त्रिपाठी को सुनकर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान निवासी बाल अपचारी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। बचाव पक्ष की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ डिफेंस कौंसिल ने तर्क दिया कि दोषी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। वह 23 साल का अविवाहित है। निर्धन परिवार से है और जेल में उसका आचरण संतोषजनक रहा है।
विज्ञापन
साथ ही न्यूनतम दंड और कम से कम अर्थदंड देने की मांग की गई। वहीं, राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि दोषी को कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने बाल अपचारी को दुष्कर्म का दोषी मानते हुए 10 साल के कठोर करावास की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने पीड़िता को राज्य की पीड़ित प्रतिकर योजना व अन्य प्रचलित निधियों से 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया कि पीड़िता को यह प्रतिकर सुनिश्चित रूप से उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
राजस्थान निवासी बाल अपचारी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। बचाव पक्ष की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ डिफेंस कौंसिल ने तर्क दिया कि दोषी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।