फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Counting of votes will be declared on the directive of the High Court

मतगणना पूरी, हाईकोर्ट के निर्देश पर घोषित होगा परिणाम

Mon, 22 May 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 22 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be declared on the directive of the High Court
मतगण्‍ाना - फोटो : अमर उजाला
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की मतगणना  रविवार का देर शाम पूरी हुई। मतगणना की रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत करेंगे। हाईकोर्ट के निर्देश पर ही परिणाम  की घोषणा होगी। मतगणना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर भारी सुरक्षा के घेरे में रहा। परिसर के बाहर गहमा-गहमी का माहौल रहा और वकीलों में रिजल्ट जानने की काफी उत्सुकता रही। हालांकि, चुनाव अधिकारी की ओर से परिणाम की कोई जानकारी नहीं दी गई लेकिन कई पदों के प्रत्याशी जीत का दावा करते देखे गए। कई प्रत्याशियों ने तो माला पहनकर परिसर में भ्रमण भी किया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी रोहिताश सिंह (एचजेएस) की निगरानी में सुबह दस बजे से मतगणना शुरू हुई । मतगणना में कलेक्ट्रेट के अफसरों और कर्मचारियों को लगाया गया था। गणना स्थल संगम सभागार में केवल अध्यक्ष और मंत्री  पदों के प्रत्याशियाें को ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी ।  मतगणना के बाद परिणाम को  सीलबंद कर सुरक्षित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि परिणाम की घोषणा नहीं की गई है और न ही प्रत्याशियों को चुनाव परिणाम  के बारे में बताया गया है। परिणाम की रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन


मतगणना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर वकीलों का भारी जमावड़ा रहा। अवकाश के  बावजूद चौरासी खंभा क्षेत्र में काफी चहल-पहल रही। उनके बीच जीत-हार की लगातार कयासबाजी की जाती रही। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर तो पुलिस, पीएसी और केंद्रीय सुरक्षा बल की छावनी में तब्दील रहा। बाहर भी भारी फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश से जिला अधिवक्ता संघ के लिए मतदान शनिवार को हुआ था। अध्यक्ष, मंत्री, उपाध्यक्ष के दो, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष, ऑडीटर, लाइब्रेरियन और कार्यकारिणी के दस पदों के लिए वोट जिला जज से लगे न्याय कक्षों में बने 15 बूथों पर वोट डाले गए थे। कुल 18 पदों के लिए 89 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संघ के 6054 सदस्यों में से 4218 ने मताधिकार का उपयोग किया था।


जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में यह पहली बार हुआ कि मतदान के लिए न्याय कक्षों में बूथ बनाए गए थे । पहले अधिवक्ता संघ ही चुनाव कराता था लेकिन इस बार वोट डालने के अलावा उनकी चुनाव में कोेई और भूमिका नहीं रही। मतदान और मतगणना समेत चुनाव की पूरी प्रक्रिया हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी की निगरानी में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed