फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Counseling process for recruitment of teachers will start from tomorrow, complete informfound here

शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया कल से होगी शुरू, पूरी जानकारी यहां मिलेगी

Sun, 03 Mar 2019 08:36 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Mar 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Counseling process for recruitment of teachers will start from tomorrow, complete informfound here
शिक्षक - फोटो : demo
आखिर लंबे इंतजार के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के अशासकीय कॉलेजों में तीन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 315 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया। काउंसलिंग की प्रक्रिया पांच मार्च से शुरू होने जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को वरीयताक्रम के आधार पर कॉलेज आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनितों के ईमेल पर नियुक्ति संबंधी सूचना प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन संख्या 46 के तहत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जंतु विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित 315 अभ्यर्थियों की ऑफलाइन काउंसलिंग पिछले साल 22 अक्तूबर से शुरू होनी थी। काउंसलिंग शुरू होने से पहले शासन ने निर्णय लिया कि अब ऑफलाइन नहीं, बल्कि ऑनलाइन काउंसलिंग कराई जाएगी। ऐसे में ऑफलाइन काउंसलिंग स्थगित कर दी गई लेकिन चार माह तक ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथि घोषित नहीं की गई। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा और अब हाईकोर्ट के आदेश पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन काउसंलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को छह, सात एवं आठ मार्च को वरीयताक्रम में दिए गए निर्देशों के अनुसार कॉलेज आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन भरना है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. प्रीति गौतम के अनुसार चयनित अभ्यर्थी वेबसाइट ‘www.uphed.gov.in’ पर अपनी ओर से दिए गए ईमेल एवं मोबाइल नंबर पर एसएमएस का अवलोकन करते रहें। जल्द ही अभ्यर्थियों को काउंसलिंग की सूचना वेबसाइट ‘http://hiedup.upsdc.gov.in’ पर एनआईसी लखनऊ की ओर से उपलब्ध कराते हुए नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed