फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Councilor's cousin murdered after entering his house

Prayagraj News: पार्षद के चचेरे भाई की घर के भीतर घुसकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Councilor's cousin murdered after entering his house
फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले पार्षद के चचेरे भाई शिव प्रसाद यादव( 24) की रविवार शाम हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव घर के भीतर पड़ा मिला। छत पर खून से सना सरिया बरामद हुआ है और आशंका है कि इसी से वारकर उसकी हत्या की गई। परिजनों ने किसी रंजिश की बात से इनकार किया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शिव प्रसाद फाफामऊ के ही मोरहूं गांव का रहने वाला था। उसके पिता सरजू प्रसाद यादव का कई साल पहले निधन हो चुका है। उसका चचेरा भाई सुरेंद्र यादव मौजूदा पार्षद है। शिव प्रसाद की मौसी का मकान करीब 2 किलोमीटर दूर गद्दोपुर में गंगा गुरुकुलम स्कूल के पास है। शिव प्रसाद यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। रविवार शाम 7:00 बजे से ही उसका फोन रिसीव नहीं हो रहा था। रात 9:30 बजे के करीब बड़े भाई राजकुमार ने एक बार फिर कॉल की लेकिन बात नहीं हो सकी। वह मकान में पहुंचा तो शिव प्रसाद कमरे के भीतर मृत पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर जख्म के निशान थे।
विज्ञापन

जानकारी पर परिवार के अन्य लोग व आसपास के लोग एकत्र हो गए और फिर फाफामऊ थाने की पुलिस भी आ गई। कुछ देर बाद डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती भी मौके पर आ गए। जांच पड़ताल के दौरान घर की छत पर खून से सना सरिया बरामद हुआ। आशंका है कि इसी से वारकर शिव प्रसाद की हत्या की गई। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई साल पहले चचेरे भाई की भी हुई थी हत्या
पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचे परिजनों से बातचीत की लेकिन उन्होंने किसी रंजिश की बात से इनकार कर दिया। बताया कि शिव प्रसाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और हाल ही में उसने सीआरपीएफ समेत कुछ अन्य भर्ती परीक्षाएं भी दी थीं। परिजनों ने ही बताया कि कई साल पहले उसके चचेरे भाई रामबली यादव की हत्या कर दी गई थी जो मौजूदा पार्षद सुरेंद्र यादव के सगे भाई थे।



अलमारी में मिला तमंचा व तीन कारतूस
एक खास बात यह रही कि घर की तलाशी के दौरान मृतक के कमरे की अलमारी में तमंचा व तीन कारतूस मिले। असलहा व कारतूस कहां से आया,इस बारे में घरवाले भी कुछ बता नहीं पाए। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी से कोई रंजिश की बात से इनकार किया है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed