फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Council president condemned for seeking help from the government, said the president hurt the dignity of lawyers

सरकार से मदद मांगने पर कौंसिल अध्यक्ष की निंदा, बोले अध्यक्ष ने वकीलों की गरिमा को ठेस पहुंचाई

Tue, 31 Mar 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 Mar 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Council president condemned for seeking help from the government, said the president hurt the dignity of lawyers
डेमो - फोटो : demo pic
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते किए गए लॉक डाउन से पैदा हुए हालात में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष द्वारा वकीलों के लिए सरकार से 50 करोड़ रुपये की मांग करने की अधिवक्ता समाज ने कड़ी निंदा की है। वकील काउंसिल अध्यक्ष हरिशंकर सिंह की ओर से की गई इस मांग से काफी नाराज हैं।
विज्ञापन


उनका मानना है कि ऐसे कठिन समय में सरकार से सहायता राशि मांग कर उन्होंने अधिवक्ताओं की छवि को धूमिल किया है । वकीलों का मानना है कि ऐसे समय में जब समाज के सभी संगठन और लोग व्यक्तिगत रूप से सरकार को कोरोना से लड़ने के लिए आर्थिक मदद दे रहे हैं, वकीलों द्वारा खुद के लिए मदद की मांग करना निंदनीय है तथा इससे अधिवक्ताओं की छवि को काफी नुकसान होगा। 
विज्ञापन


अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष रामअवतार वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि बार काउंसिल अध्यक्ष द्वारा 50 करोड़ रुपये की मांग करना उचित नहीं है। उनका कहना है कि अब तक किसी भी वकील ने बार काउंसिल से मदद नहीं मांगी है। जिन वकीलों के नाम पर कौंसिल अध्यक्ष इतनी बड़ी रकम सरकार से मांग रहे हैं दरअसल उन वकीलों को ऐसी किसी मदद की दरकार नहीं है । यदि कोई अधिवक्ता वास्तव में लॉकडाउन की वजह से परेशानी में है तो प्रदेश के बाकी अधिवक्ता उनकी मदद करने और उनका ख्याल रखने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि तमाम सारे अधिवक्ता संगठन जरूरतमंद वकीलों की मदद कर रहे हैं। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने एक रिलीफ फंड भी गठित किया है, इसी प्रकार से अन्य संगठन भी मदद कर रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि अधिवक्ता समाज का जिम्मेदार नागरिक है। आम अधिवक्ता व्यक्तिगत रूप से सरकार के रिलीफ फंड में योगदान कर रहा है। बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन अमरेंद्र नाथ सिंह ने भी गत दिनों बार काउंसिल ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर एक रिलीफ फंड बनाने की मांग की थी। उनका कहना है कि अधिवक्ताओं की ओर से सरकार को भी ऐसे समय पर मदद दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed