फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corruption, traitors group opposing CAA: Keshav

भ्रष्दटाचाररियों, देशद्रोहियों का समूह है सीएए का विरोध

Wed, 29 Jan 2020 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Corruption, traitors group opposing CAA: Keshav
Corruption, traitors group opposing CAA: Keshav
प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सीएए का विरोध करने वालों पर तीखा प्रहार किया है। प्रयागराज से रवानगी से पहले मंगलवार को उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू अभियान से परेशान एवं देशद्रोहियों का समूह सीएए का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस समूह में शामिल कांग्रेस, सपा, बसपा, कम्युनिस्ट पार्टी के लोग पीएफआई जैसे संगठन को पोषित कर रहे हैं। उन्होंने पीएफआई को सिमी का दूसरा रूप बताया और कहा कि इस संगठन पर प्रतिबंध अवश्य लगेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएफआई को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने गंगा यात्रा से लोगों से जुड़ने की अपील की। यात्रा के संदर्भ में कहा कि प्रयागराज तीर्थों का राजा है। गंगा विशेष नदी है तथा इसके आसपास कई सभ्यताओं ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकलने वाली गंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अवधेश गुप्ता, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, दीपक पटेल, अरुण अग्रवाल, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, श्यामचंद, रवि केसरवानी, दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed