{"_id":"588e53654f1c1b7c3de8094f","slug":"corruption-crime-is-like-congress-sp-alliance-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार, अपराध के समझौते जैसा है कांग्रेस-सपा गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार, अपराध के समझौते जैसा है कांग्रेस-सपा गठबंधन
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के बयान कि सपा कांग्रेस का गठबंधन गंगा-यमुना के संगम जैसा है, पर तंज कसते हुए कहा कि यह भ्रष्टाचार और अपराध का समझौता है। कांग्रेसी युवराज राहुल गांधी और यूपी के सीएम अखिलेश यादव कितनी भी प्रेस कांफ्रेंस और रोड शो कर लें, उससे यूपी की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। यूपी में भाजपा की आंधी हैं, जिसे अब कोई भी गठबंधन नहीं रोक सकता है।
शाहनवाज माघ मेला में अखिल भारतीय धर्मसंध के पंडाल में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उसके बाद आकाशवाणी के पास एक होटल में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं शहर पश्चिम से पार्टी प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ साझा प्रेसवार्ता में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि यूपी में जिन लोगों ने नारे लगाए थे कि ‘27 साल यूपी बेहाल’ वे अब जाकर समाजवादी पार्टी से मिल गए हैं।
अखिलेश यादव एक रोड और एक मैट्रो दिखाकर यूपी चुनाव में जा रहे हैं। बीजेपी की बढ़ती ताकत से राहुल और अखिलेश दोनों डरे हुए हैं, इसीलिए हर कोई अब भाजपा के खिलाफ लामबंद होना चाह रहा है। यूपी के सीएम अखिलेश इन दिनों ऐसा बर्ताव कर रहे हैं, जैसे पुरानी सपा अलग थी, जिसके वे मुखिया थे। लेकिन अखिलेश शायद भूल गए हैं कि ये वही समाजवादी लोग हैं जिन्होंने अब तक यूपी को लूटने का ही काम किया है। जनता भी ये समझ चुकी है। इस दौरान सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर कहा कि इससे विपक्षी दल बौखलाएं हुए हैं।
विज्ञापन
टिकट वितरण पर इलाहाबाद के सांसद श्यामा चरण गुप्ता की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जो रूठे हैं उन्हें मनाया जाएगा। पार्टी ने जीतने वाले प्रत्याशियों को ही टिकट दिया है।