फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   corporation personnel beaten stoned police

निगमकर्मियों की पिटाई, पुलिस पर पथराव किया

Thu, 07 May 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
corporation personnel beaten stoned police
अलोपीबाग में बुधवार को छुट्टा पशुओं को पकड़ने गए नगर निगम कर्मियों पर पशुपालकों ने हमला कर दिया। बचाव कर रहे दो कर्मचारियों की पिटाई की गई। हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए। सूचना पर वहां पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। घायल लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस ने दो पशुपालकों को उठाया है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के पशु कल्याण अ धिकारी डॉ. धीरज गोयल के मुताबिक कैटिल वैन लेकर कर्मचारी अलोपीबाग गए थे। वहां हैजा अस्पताल के समीप जानवर पकड़ने के दौरान कई पशुपालक एकत्र होकर हुज्जत करने लगे। इस बीच दो कर्मचारियों की पिटाई की जाने लगी। बचाव कर रहे कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। हमले और पिटाई में नगरनिगम कर्मचारी भानु और गुड्डू नागर को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

हमले से घबराए कर्मचारी पुनीत श्रीवास्तव ने दारागंज पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस ने हमलावरों को दौड़ाया तो पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस वाले बाल-बाल बचे। घायल कर्मचारियों ने दारागंज पुलिस को रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दी है। दोनों का मेडिकल भी कराया गया है, वहीं मलहम पट्टी भी कराई गई। इस घटना से क्षेत्र में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed