फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corporation entangled in making policy, stray animals on the road

Prayagraj News: संपादित...नीति बनाने में ही उलझा निगम, सड़क पर आवारा पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Corporation entangled in making policy, stray animals on the road
आवारा पशुओं तथा भैंसों को सड़क से हटाने की योजना बस दावों तक सीमित रह गई है। नगर निगम डेयरियों को लेकर नीति बनाने में ही उलझा है और हर प्रमुख मार्ग पर भैंसों का आवागमन जारी है तो गाय और सांड़ भी झुंड में बैठे मिल जाएंगे। मुश्किल यह कि लोकसभा चुनाव से पहले शासन से निर्देश मिलने की भी उम्मीद नहीं है। यानी, नीति पर निर्णय अभी टलता दिख रहा है।
विज्ञापन

महाकुंभ से पहले डेयरियों को शहर से बाहर करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए डेयरियों तथा पशुओं के सर्वे कराने के साथ अवैध तरीके से पशु पालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर निगम की ओर से शहर के चारों तरफ कैटल कॉलोनी बनाकर डेयरियों को वहां शिफ्ट करने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

इस बाबत नीति बनाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया लेकिन इसके बाद से ही प्रक्रिया ठप हो गई है। शासन से कोई दिशा निर्देश अभी तक नहीं आया है। इसकी वजह से नीति बनाने का काम भी रुक गया है। इसी के साथ कैटल कॉलोनी की कवायद भी फिलहाल रुक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अफसरों का कहना है कि आचार संहिता लागू होने से पहले गाइडलाइन नहीं आती है तो फिर चुनाव बाद ही इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। ऐसे में महाकुंभ आयोजन से पहले कैटल कॉलोनियों के निर्माण तथा डेयरियों को शहर से बाहर किए जाने की योजना पर भी सवाल उठने लगा है। वहीं पशु कल्याण एवं चिकित्साधिकारी डॉ.विजय अमृत राज का कहना है कि शासन से गाइडलाइन का इंतजार है। गाइडलाइन आते ही नीति तैयार कर आगे प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
13 भैंसों के चालान तथा नीलामी से 1.85 लाख की वसूली
0 नगर निगम की ओर से भैंसों को छुट्टा छोड़े जाने के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। पिछले 15 दिनों में ही 11 भैंसों का चालान किया गया तो दो की नीलामी भी की गई। संबंधित पशुपालकों से निगम ने एक लाख 85 हजार 700 रुपये की वसूली की।


महात्मा गांधी पर भैंसों की रोक का असर नहीं
नगर निगम की ओर से महात्मा गांधी मार्ग पर भैंसों के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी भैंसों को छोड़े जाने का समय निर्धारित है लेकिन निगम के किसी भी नियम का पालन होता नहीं दिख रहा। महात्मा गांधी मार्ग पर भैंसों का झुंड लगातार आता-जाता रहता है। पशु कल्याण अधिकारी का कहना है कि महात्मा गांधी मार्ग पर निगरानी के लिए विशेष टीम लगाई गई है। मंगलवार को दो पशु पकड़े भी गए लेकिन इन दावों के बावजूद बुधवार को फिर भैंसों का आवागमन जारी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed