फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंगः एमएनएनआईटी के वैज्ञानिकों ने तैयार किया वाइरेलाइजर, इससे होगा वायरस पर वार

Fri, 17 Apr 2020 01:45 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Coroner will beat MNRIT's viralizer
corona - फोटो : corona

कोरोना संकट से जूझ रही पूरी दुनिया को मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों ने आशा की किरण दिखाई है। संस्थान के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के वैज्ञानिकों की ओर से वाइरेलाइजर 1.0 नाम का संक्रमणमुक्त करने वाला उपकरण तैयार किया गया है।

Coroner will beat MNRIT's viralizer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे किराना के सामान, फल, सब्जी, नोट, सिक्के, लेटर, फाइलें, पार्सल आदि से कोरोना वायरस को मारा जा सकता है। इस वाइरेलाइजर 1.0 नामक उपकरण में अल्ट्रावायलेट सी रेंज के दोफ्लोरसेंट ट्यूबलाइट का उपयोग किया गया है जिसमें कई तरह के कीटाणुओं, विषाणुओं को मारने की क्षमता है। इसके भीतर लगा परावर्ती ग्लास विकिरण को और भी प्रभावी बना देता है। इसका उपयोग घरों, कार्यालयों और दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर किया जा सकता है।

Coroner will beat MNRIT's viralizer
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
संस्थान के निदेशक प्रो राजीव त्रिपाठी का कहना है कि बायोटेक्नोलॉजी की ओर से पारदर्शी फाइबर से वाइरोशोल्ड नामक एक फेस प्रोटेक्शन शील्ड भी तैयार की गई है। मानव संसाधन मंत्रालय के डिजाइन इनोवेशन सेंटर के प्रोजेक्ट के तहत वाइरोलाइजर 1.0 और वाइरोशोल्ड तैयार किया गया है। इसे तैयार करने वाली टीम में बायोटेक्नोलॉजी विभाग के डॉ समीर श्रीवास्तव, डॉ अंबक कुमार राय, डॉ आशुतोष मणि, डॉ एनके सिंह और प्रो शिवेश शर्मा शामिल थे।

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी बनाया एप
संस्थान के विद्यार्थियों की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी एक ऐसा एप तैयार किया गया है जो तय दूरी का उल्लंघन करने पर आवाज करने लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed