फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CoronaVirus: Recruiting two of Pratapgarh and one suspect of Rewa in Prayagraj

CoronaVirus: प्रयागराज में प्रतापगढ़ के दो और रीवा का एक संदिग्ध भर्ती

Thu, 23 Apr 2020 12:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Apr 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Recruiting two of Pratapgarh and one suspect of Rewa in Prayagraj
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में कोरोना की आशंका पर बुधवार को तीन लोगों को भर्ती किया गया है। इसमें 35 वर्षीय महिला और 13 वर्ष का किशोर भी है। तीनों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। उधर, सीएमओ की टीम ने कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन केंद्र से भी जांच के लिए 89 लोगों का नमूना लेकर मेडिकल कालेज को भेजा है। वहीं मंगलवार को जांच के लिए भेजे गए सभी 48 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को भेजे गए नमूनों को लेकर अभी 102 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन


एसआरएन में कोरोना के नोडल अफसर डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि बुधवार को तीन लोगों को भर्ती किया गया है। दो मरीज प्रतापगढ़ के हैं, जबकि एक मरीज रीवा का है। प्रतापगढ़ के दोनों मरीजों में एक 60 वर्षीय नागरिक हैं, जबकि दूसरी महिला 35 वर्ष की है। रीवा से 13 वर्ष का किशोर भर्ती किया गया है। तीनों ओपीडी में आए थे।
विज्ञापन


बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ  होने पर तीनों को भर्ती किया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के डीटीओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि सभी 89 नमूने कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन सेंटर पर आईसोलेट किए गए लोगों से लिए गए हैं। यहां जिले भर से जुकाम, बुखार, खांसी से संक्रमित लोगों को लाया गया था। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर आशा कार्यकर्ताओं से कराए जा रहे सर्वे में 5011811 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed