{"_id":"5ea87d428ebc3e904e1cb5e0","slug":"corona-warriors-honored-city-desk-news-ald274465532","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से आवश्यक सेवाओं के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे विश्वविद्यालय के कोरोना योद्धाओं को कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने गमछा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कोरोना योद्धाओं के जज्बे को सलाम करते हुए कहा है कि वे अपनी जान का जोखिम में डालकर विश्वविद्यालय की सेवा में अपना योगदान कर रहे हैं। उनकी सेवा के लिए विश्वविद्यालय परिवार उनका ऋणी है।
दार्शनिक दिवस पर याद किए गए आदि शंकराचार्य
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के रिसर्च एसोसिएट डॉ. अमित त्रिपाठी ने भारतीय दर्शनिक दिवस एवं आदि शंकराचार्य के जन्म दिवस पर अपने शिक्षकों एवं सहयोगियों की बधाई दी। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि आदि शंकराचार्य एक महान धर्म प्रवर्तक थे। उन्होंने सनातन धर्म को एक नई दिश दी और धर्म में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया। इस अवसर पर डॉ. त्रिपाठभ् ने प्रो. गिरीश कुमार, प्रो. मुकुल राज मेहता, प्रो. गोपाल साहू एवं अन्य छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दीं।
ऑक्टा ने रोजेदारों को बांटे बिस्किट के पैकेट
ऑक्टा की ओर से लगातार 30वें दिन लॉक डाउन में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई। ऑक्टा के डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने राघवेंद्र सिंह एवं अंकित कुमार के सहयोग से कसारी मसारी में रोजेदारों को बिस्किट के पैकेट बांटे। साथ ही हैजा अस्पताल के पास चार दिहाड़ी मजदूरों, हिंदू हॉस्टल के पास छह रिक्शा चालकों, नैनी में चार महिला मजदूरों और करेली में छह जरूरतमंदों को राशन के पैकेट वितरित किए।