फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona virus fear, advisory continues

कोरोना वायरस का खौफ , एडवाइजरी जारी

Thu, 05 Mar 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Corona virus fear, advisory continues
Corona virus fear, advisory continues - फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना वायरस का खौफ , एडवाइजरी जारी
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी बोले, दोआबा में फिलहाल कोरोना का कोई संदिग्ध नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। यूपी के आगरा में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। चीन समेत 12 देशों से आने वाले यात्रियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले के सीएमओ ने बुधवार को एडवाइजरी जारी किया।
जनवरी में चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस फैलने के बाद से अब तक तमाम लोगों की मौत हो चुकी है। इसके चलते चीन में कार्य कर रहे भारतीयों को वापस बुलाया गया। इसके अलावा चीन से लौटने वाले लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। फरवरी में ही कोरोना वायरस को लेकर जारी निर्देश के तहत संयुक्त जिला चिकित्सालय में आईसोलेशन वार्ड बनाया गया था। उस दौरान जिले में चीन से लौटे सिक्किम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर समेत दो लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। हालांकि किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने 28 दिनों तक दोनों की निगरानी की। सब कुछ सामान्य होने पर सीएमओ ने उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर दिया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक सर्विलांस अधिकारी डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने बताया कि जिले में फिलहाल कोरोना का कोई संदिग्ध नहीं है। पहले चीन से आने वाले पैसेंजर पर नजर रखी जा रही थीए पर अब कोरोना विश्व के 12 देशों में फैल चुका है। इसलिए अब 12 देशों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। यूपी में कोरोना वायरस का मरीज मिलने के कारण हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सीएमओ डॉण् पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों पर जिले में सारी तैयारी कर ली गई है। जिला अस्पताल में छह बेड का आईसोलनेशन वार्ड बनाया गया है। रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ हिंद्रपकाश मणि को नोडल बनाया गया है। पैथॉलाजी टीम भी बनाई गई है। टीम के पास पैथॉलाजी उपकरणए पर्सनल प्रोटेक्शन किट और ट्रिपल लेयर एन.95 मास्क उपलब्ध कराया गया है। वहीं सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव ही एकमात्र इलाज है। इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वायरस से बचाव के उपाय करने से बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed