{"_id":"6134dc910cefd178eb02d3b9","slug":"corona-vaccine-will-be-administered-to-one-lakh-people-on-monday-376-teams-formed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज एक लाख लोगों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, बनाई गईं 376 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज एक लाख लोगों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, बनाई गईं 376 टीमें
Mon, 06 Sep 2021 02:53 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:53 AM IST
सार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर सोमवार को महा टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके लिए 376 टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाएंगी।
विज्ञापन
कोविशील्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को एक लाख, दो हजार, छह सौ लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। शासन ने यहां पर महाअभियान के लिए एक लाख, पांच हजार वैक्सीन की डोज भेजी है। जिलें के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर केवल कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी। कोविशील्ड नहीं लगेगी।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर सोमवार को महा टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके लिए 376 टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाएंगी। शहर में पहले से निर्धारित सेंटर्स के अलावा 19 वर्कप्लेस पर टीका लगाया जाएगा। जबकि, ग्रामीण इलाकों में ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन कर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में स्लाट बुक कराए लोगों को ही टीका लगाया जाएगा। इसके लिए रविवार को बुकिंग की गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जिले की कौड़िहार, सोरांव, बहरिया और प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर केवल कोवैक्सीन की दोनों डोज लगाई जाएगी। कोविशील्ड नहीं लगेगी। बाकी सभी जगह कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन