{"_id":"5f57e6628ebc3e54bb7836c6","slug":"corona-updated-news-prayagraj-city-desk-news-ald2857752162","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona News: दो डॉक्टर, चार बैंक मैनेजर सहित 384 संक्रमित, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona News: दो डॉक्टर, चार बैंक मैनेजर सहित 384 संक्रमित, चार की मौत
Wed, 09 Sep 2020 10:13 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गली को किया सील
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। कोरोना ने मंगलवार को एसआरएन के दो डॉक्टर, चार अलग-अलग बैंकों के मैनेजर सहित 384 लोगों को निशाने पर लिया। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 384 नए संक्रमित मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12453 हो गई है। जबकि, चार लोगों की मौत हुई है और 315 लोगों को छुट्टी मिली है।
उन्होंने बताया कि छुट्टी पाने वाले 315 लोगों में 72 को अस्पतालों से रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजा गया है जबकि 243 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। होम आइसोलेशन से अब तक 5377 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है और अस्पतालों से कुल 3500 लोग घर जा चुके हैं। इसके अलावा एक्टिव केसों की संख्या 3400 के करीब पहुंच चुकी है।
संक्रमितों में एसआरएन चिकित्सालय के दो डॉक्टर, एक्सिस बैंक मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी, इंडियन बैंक के मैनेजर, एल एंड टी के अधिकारी, एयरपोर्ट अधिकारी, एसबीआई ब्रांच के मैनेजर, बेकरी के मालिक, इंडस्ट्रियल एरिया का कांस्टेबल, धानुपुर सीएचसी की आशा, एसआरएन चिकित्सालय का वार्ड ब्वॉय, सीएमओ ऑफिस का वार्ड ब्वॉय आदि संक्रमित पाए गए हैं। पॉजिटिव आने वाले इन सभी लोगों के संपर्क में आने वालों की सूची बनाकर जांच कराई जा रही है।