{"_id":"5efce0c16cc7791d5026a159","slug":"corona-ssp-office-was-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ऑफिस हुआ सील कराया गया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ऑफिस हुआ सील कराया गया सैनिटाइज
Thu, 02 Jul 2020 12:45 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले पुलिस लाइन के एक जवान के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण बुधवार को एसएसपी ऑफिस सील कर दिया गया है। पूरे ऑफिस को सैनिटाइज कराया गया है। इसके साथ ही पॉजिटिव आए जवान के संपर्क में आने वाले 50 से अधिक लोगों की जांच भी कराई जा रही है। पुलिस विभाग के अफसरों का कहना है कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है।
पुलिस लाइन का पॉजिटिव आया जवान अपने पिता के उपचार के लिए लखनऊ गया था। आठ दिन पहले वापस आया तो उसने बुखार की शिकायत की थी। इसके बाद से ही उसे घर पर ही रहने को कहा गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उपचार कराने गया तो चिकित्सकों ने कोरोना जांच के लिए कहा। जांच में मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद बुधवार की सुबह एसएसपी ऑफिस को सील कर सैनिटाइज कराया गया। इसके साथ ही वहां 48 घंटे के लिए आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई। पुलिस कर्मी एसएसपी दफ्तर से संबद्ध है और एक दिन वहां तैनात बाबू से मिलने गया था।
इसको देखते हुए पूरे ऑफिस को सैनिटाइज कराया गया। साथ ही उसके संपर्क में आए 50 से अधिक लोगों को कोरोना जांच के लिए कहा गया है। अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने तक एसएसपी कार्यालय को बंद रखा जाएगा।