फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   corona patient discharged with jamati

प्रयागराजः जमातियों के साथ 196 क्वारंटीन लोगों को छुट्टी

Wed, 15 Apr 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Apr 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
corona patient discharged with jamati
prayagraj news - फोटो : news
 करेली स्थित गेस्ट हाउसों में क्वारंटीन किए गए जमातियों समेत 196 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को छुट्टी दे दी। इन सभी ने 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है और इनकी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। देर रात जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों को पहुंचाने के लिए गाड़ियों का प्रबंध किया जाता रहा। वहीं अभी विदेशियों को पहुंचाने के लिए शासन से स्वीकृति मांगी गई है।
विज्ञापन


करेली स्थित अंबर, रॉयल, महबूबा, रंगोली, जनवासा गेस्ट हाउसों में 200 से अधिक लोग क्वारंटीन किए गए हैं। इनमें से 75 जमाती और उनके संपर्क में आने वाले लोग हैं। अब्दुलाह मस्जिद में 36 लोग पकड़े गए थे। इनमें छह इंडोनेशियाई और चार देश के दूसरे प्रांतों के हैं। इसके अलावा फूलपुर और सोरांव से भी जमाती पकड़े गए थे। इसके अलावा हंडिया में एक डॉक्टर दंपती और उनके संपर्क में आने वाले 53 लोग तथा करछना के भी कुछ लोग क्वारंटीन किए गए थे।
विज्ञापन


बाकी शहर के बड़ी संख्या में ऐसे लोग थे, जो जमातियों के संपर्क में आए थे, उनको पकड़े जाने के बाद अंबर, रॉयल, महबूबा, रंगोली, जनवासा गेस्ट हाउसों में क्वारंटीन किया गया। जब इनकी 14 दिन की अवधि पूरी हुई, लेकिन जांच में न तो कोरोना के लक्षण मिले और न ही किसी तरह की और कोई बीमारी दिखी तो सबको छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की सूची जिला प्रशासन के अफसरों को सौंप दी गई। जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों के एसडीएम को क्वारंटीन लोगों को पहुंचाने को कहा। हालांकि, इस बात की अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed