फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona killed two women, including former IG

Prayagraj Corona News: कोरोना की चपेट में आए पूर्व आईजी सहित दो महिलाओं की मौत

Tue, 14 Jul 2020 12:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Jul 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Corona killed two women, including former IG
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ महामारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को कोरोना संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसमें 80 साल के पूर्व आईजी राम आधार सरोज सहित दो महिलाएं शामिल हैं। एक महिला प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली है।
विज्ञापन


वह 74 साल की थी जबकि दूसरी शंकरगढ़ के लालापुर की 70 साल की थी। जिले में दो मौतों से कोरोना से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। जिला प्रशासन ने दोनों शवों का फाफामऊ में अंतिम संस्कार करा दिया। जबकि प्रतापगढ़ की महिला का अंतिम संस्कार उसी के जिले में किया गया। 
विज्ञापन


 स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय कोेरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि म्योराबाद के रहने वाले पूर्व आईजी 10 जुलाई को एसआरएन में भर्ती हुए थे। उनके संक्रमण की पुष्टि निजी लैब की जांच में हुई थी। उन्हें कई तरह की परेशानी थी। वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर शंकरगढ़ के लालापुर की 70 वर्षीय महिला सीओपीडी की मरीज थी और 11 जुलाई को भर्ती हुई थी, जबकि प्रतापगढ़ की महिला नौ जुलाई को आई थी। दोनों महिलाओं को भर्ती कर जांच कराई गई। इसके बाद दोनों पॉजिटिव आईं। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने सोरांव स्थित निजी हॉस्पिटल के संचालक के मौत की सूचना को आज जारी किया है। उनकी मौत शनिवार को हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed