Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में फिर बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित 24 घंटे में 97 पॉजिटिव, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का कहर फिर तेज होता दिख रहा है। आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ी। 24 घंटे में 72 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 72 लोगों ने कोरोना को मात दी। उपचार के दौरान एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक 97 नए मरीजों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24889 हो गई है। वहीं 23724 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। इनमें 17757 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।
5947 लोगों को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। बृहस्पतिवार को संक्रमण मुक्त हुए 72 लोगों में 28 अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 44 लोगों को होम आइसोलेशन पूरा किया। सीएमओ के मुताबिक कुल 5883 लोगों की कोविड जांच को सैंपल लिए गए। टारगेट ग्रुप की जांच इलेक्ट्रानिक्स शोरूम, दुकानों तथा वाहनों के शो रूम में की गई। एक संक्रमित की मौत के साथ कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 325 हो गया है।