फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona epidemic heavy on life, three killed, 65 new infected

जान पर भारी कोरोना महामारी, तीन की मौत, 65 नए संक्रमित

Tue, 25 May 2021 01:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 May 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Corona epidemic heavy on life, three killed, 65 new infected
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी जान पर भारी पड़ रही है। एक अप्रैल से सोमवार तक करीब पौने दो महीने यानी 54 दिनों में अधिकतम 25 तो न्यूनतम दो संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हुई। जान गंवाने वालों की संख्या कम तो हुई पर सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को भी तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं नए संक्रमितों की संख्या लगातार दूसरे दिन भी 65 पर स्थिर रही। संक्रमण को मात देने वालों की संख्या कम होकर 174 दर्ज की गई।

विज्ञापन



सोमवार को 65 पर स्थिर रही नए संक्रमितों की संख्या राहत देने वाली रही पर मौतों का सिलसिला अभी कम नहीं हुआ है। मौत के खौफनाक आंकड़े गिरावट की ओर हैं, लेकिन अभी इस दूसरी लहर में बिना किसी संक्रमित की मौत के दिन नहीं गुजरा। अस्पतालों में बेड खाली हैं, लेकिन एलथ्री एसआरएन अस्पताल के आईसीयू में गंभीर मरीजों की संख्या 50 के पार बनी हैं। 50 से अधिक ऐसे भी मरीज भर्ती हैं, जिन्हें बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन



जिले में 15 मई को नौ संक्रमितों की मौत हुई थी। उसके बाद 16 मई को मौत का आंकड़ा छह पर आया। 17 मई को पांच, 18 मई को चार, 19 मई को चार, 20 मई को दो, 21 मई को तीन, 22 मई को चार, 23 मई को चार मौतों के बाद 24 मई तो तीन संक्रमितों की जान चली गई। बीेते नौ दिन से कोरोना से होने वाली मौत का औसत चार से कम लेकिन तीन से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार से अधिक लोगों की कोविड जांच

सोमवार को 10315 लोगों की कोविड जांच की गई। 5479 लोगों की एंटीजन, 4614 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। 121 लोगों ने निजी केंद्रों से और 101 लोगों ने ट्रूनॉट जांच कराई। इनमें 25 संभावित संक्रमितों ने एंटीजन, 22 की आरटीपीसीआर और 18 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि ट्रूनॉट जांच से की गई।

174 लोगों ने दी कोरोना को मात

जिले में बीते 24 घंटों में 174 लोगों ने कोरोना को मात दी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक 16 लोगों को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 158 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। डॉ. सहाय के मुताबिक घरों में रहकर स्वस्थ होने वालों का प्रतिशत राहत देने वाला है। जिले में अब तक 67328 लोग होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed