फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   corona changed the temper of environment

कोरोना ने बदल दिया मौसम का मिजाज

Fri, 05 Jun 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
corona changed the temper of environment
कोरोना ने मौसम का मिजाज बदल दिया, पर्यावरण के लिए भी अनुकूल रहा और सामाजिक एवं पारिवारिक रिश्तों को भी मजबूती प्रदान की। राजकीय पीजी कॉलेज सैदाबाद में जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. एके वर्मा के शोध में यह बातें सामने आई हैं और उनके इस शोध को ग्लोबल बायोसाइंस की शोध पत्रिका में प्रकाशित भी किया गया है। डॉ. वर्मा ने अपने शोध में कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी ने पर्यावरण को सभी जीवनधारियों के अनुकूल कर दिया। बेहतर पर्यावरण का नतीजा है कि अस्पतालों में ओपीडी बंद होने के बावजूद मृत्यु दर में कमी आई है।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण विभिन्न देशों की सरकारों ने आंशिक या पूरी तरह से लॉकडाउन किया। परिणाम स्वरूप उद्योग-धंधे बंद हो गए। वैश्विक तापमान में वृद्धि करने वाले सभी कारक न्यून हो गए। इससे वैश्विक तापमान में भी गिरावट आई। प्रयागराज में भी इस समय जहां 45 डिग्री के आसपास तापमान रहता था, अब सामान्य है। जैव विविधता फलने-फूलने लगी है। गंगा, यमुना, राप्त और सरयू नदी में पारदर्शिता बढ़ी है और मछलियां सतह के निकट विचरण करती नजर आ रही हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों को ज्यादातर वक्त घरों में बीता और इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed