{"_id":"608866928ebc3e83fa549ed7","slug":"corona-cases-decreases-death-rate-increses-city-desk-news-ald304967922","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीज घटे, मरने वालों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीज घटे, मरने वालों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन

24 घंटों में 13606 की हुई जांच, 1598 मिले संक्रमित, 18 की मौत
संक्रमितों के आंकड़े में और आई गिरावट, 1626 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे कमी आने लगी है। लगातार चौथे दिन नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट के साथ ही आंकड़ा 17 दिनों के बाद 1600 के नीचे आ गया है। इसके साथ ही नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या भी अधिक रही। स्वास्थ्य विभाग इसे लॉकडाउन का असर बता रहा है। मंगलवार को 24 घंटे में नए संक्रमितों की संख्या 1598 रही। इसके पहले नौ अप्रैल को 1419 संक्रमित मिले थे। उसके बाद से नए संक्रमितों की संख्या में लगातार उछाल बना हुआ था। लेकिन संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या इधर बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 18 संक्रमितों की मौत हुई है। जो अब तक का रिकार्ड है। हालांकि श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों के आंकड़े कुछ अलग ही गवाही दे रहे हैं।
कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋ़षि सहाय ने बताया कि मंगलवार को कुल 13686 लोगों की कोरोना की जांच हुई है। उसमें से 1598 नए संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही 1626 संक्रमण मुक्त हुए हैं। संक्रमण मुक्त होने वालों में 61 को एसआरएन चिकित्सालय, बेली, रेलवे और निजी अस्पतालों से कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई है जबकि 1565 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मरने वालों का आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है। 18 संक्रमितों की मौत हुई है। यह पहली बार है कि सरकारी आंकड़ों में मरने वाला का आंकड़ा इतना अधिक पहुंचा है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में एक्टिव केसों की संख्या 16 हजार से अधिक बनी हुई है। इसमें तकरीबन चार हजार से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती होने की जरूरत है लेकिन तकरीबन दो हजार लोग ही भर्ती हो सके हैं। बेड की कमी होने से संक्रमित और उनके परिजन भर्ती कराने को लेकर परेशान रहे। कंट्रोल रूम में फोन कर भर्ती कराने की गुजारिश करते रहे। मंगलवार को जहां जिन कोविड संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई, उन्हें छुट्टी देने के बाद नए मरीजों को भर्ती कर लिया गया।